उत्तरकाशी में छानी में आग, छह पशु जलकर घायल व मरे, गौशाला को भी नुकसान

उत्तरकाशी: भटवाड़ी तहसील के सिल्ला गांव में आज सुबह एक घर की छानी में आग लगने की घटना में पशुधन को भारी नुकसान भी हुआ। राजस्व उप निरीक्षक भेलाटिपरी ने बताया कि शैलेन्द्र पुत्र मंगल सिंह की छानी में ही आग लगी।

अग्निकांड में 1 भैंस, 3 बैल, 1 गाय और 1 गाय का बछड़ा जलकर मारे गए। कुल 6 पशुओं की मौत हुई है। वहीं, आग की चपेट में आने से एक गौशाला को भी नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक व पशु चिकित्सा टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा भी लिया।