भव्य समापन के साथ खत्म हुआ मसूरी विंटर लाइन कार्निवल 2025, संगीत और संस्कृति ने बांधा समां

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में आयोजित विंटर लाइन कार्निवल 2025 का सोमवार शाम भव्य व रंगारंग समापन हुआ। कई दिनों तक चले इस आयोजन ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति, संगीत व पर्यटन को नया मंच दिया। समापन समारोह में भारी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक मौजूद रहे, जिससे आयोजन की सफलता साफ ही नजर आई।

कार्निवल का विधिवत समापन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया। अंतिम दिन प्रसिद्ध हिमनाद बैंड और गायक निखिल डीसूजा की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर भी कर दिया। स्थानीय संस्कृति, व्यंजनों व कलाकारों को मिले प्रोत्साहन से पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिला। प्रशासन ने इसे सीमित संसाधनों में एक सफल आयोजन भी बताया।