जनता दर्शन में उमड़ा जनसैलाब, जिलाधिकारी सविन बंसल ने सुनी 125 शिकायतें – भूमि विवादों पर दिए सख्त निर्देश

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 125 शिकायतें भी प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, सीमांकन, नगर निगम, एमडीडीए, पुलिस, शिक्षा, सिंचाई और अन्य विभागों से जुड़ी थीं।

डीएम ने दिए सख्त निर्देश:

  • समस्त विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण व शिकायतकर्ता को कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश।
  • पुलिस अधिकारियों को महिला, बुजुर्ग व बच्चों से जुड़े मामलों पर विशेष संवेदनशीलता बरतने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
  • उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को मृत्यु प्रमाणपत्र और वारिसाना प्रमाणपत्र एक सप्ताह के भीतर जारी करने के आदेश।

प्रमुख मामलों पर कार्यवाही:

  • 60% दिव्यांग बुजुर्ग महिला राजेश्वरी देवी की बेटी ने जबरन मकान पर कब्जा भी कर रखा है। डीएम ने उपजिलाधिकारी (न्याय) को महिला को कब्जा दिलाने के दिए निर्देश ।
  • भूमि विवाद से परेशान फरियादी नितिन हेमदान की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, डीएम ने विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव को आर्थिक सहायता व अपील की कानूनी सलाह देने के भी निर्देश दिए।
  • 86 वर्षीय किसान प्रीतम सिंह ने न्यायालय से हुए समझौते के बावजूद भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत भी की। डीएम ने एसडीएम डोईवाला को 7 दिन में न्यायालय के आदेश के साथ कार्यवाही की रिपोर्ट देने को भी कहा।
  • गौरी रानी (करनपुर निवासी) ने शिकायत की कि सड़क की ऊंचाई के कारण बारिश का पानी घर में घुसता है। डीएम ने नगर निगम को एक सप्ताह में समाधान कर रिपोर्ट देने व अंडरटेकिंग लेने के भी निर्देश दिए।
  • रानीपोखरी निवासी अनिता ने अपनी बेटी की B.Sc. IT की पढ़ाई के लिए ₹75,000 की फीस में आर्थिक सहायता भी मांगी। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को ‘नंदा-सुंदरा योजना’ के अंतर्गत सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
  • रेनू (कांवली रोड निवासी) ने अपने दिवंगत पति की जगह नगर निगम में नौकरी की मांग की। डीएम ने मुख्य नगर आयुक्त को प्रकरण पर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश भी दिए।
  • डांडा लखौंड क्षेत्र में होटल-रेस्टोरेंट में अवैध शराब परोसने की शिकायत पर आबकारी विभाग को तत्काल कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए।