उत्तराखंड में पांच IAS अफसरों के दायित्वों में बदलाव, आदेश जारी

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गुरुवार को 5 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव भी किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

रणवीर सिंह चौहान से ली गई एक जिम्मेदारी:
आईएएस रणवीर सिंह चौहान से परियोजना निदेशक नमामि गंगे का प्रभार वापस ले लिया गया है। हालांकि उनके पास सचिव गन्ना, चीनी, राज्य संपत्ति विभाग, परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू व महानिदेशक कृषि एवं उद्यान की जिम्मेदारियां यथावत रहेंगी।

टिहरी की डीएम को नई जिम्मेदारी:
जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल को अब जिला विकास प्राधिकरण टिहरी की उपाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

गौरव कुमार को मिला तकनीकी दायित्व:
अपर सचिव शहरी विकास गौरव कुमार को अब आईटी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के अपर सचिव के साथ-साथ प्रबंध निदेशक हिल्ट्रॉन का प्रभार भी दिया गया है।

विशाल मिश्रा को तीन बड़ी जिम्मेदारियां:
आईएएस विशाल मिश्रा को जीएमवीएन, जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक के साथ-साथ परियोजना निदेशक नमामि गंगे की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

अपूर्वा पांडे को मिला स्वजल निदेशालय:
अपर सचिव पेयजल एवं गृह अपूर्वा पांडे को अब निदेशक स्वजल के रूप में भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य की कार्यक्षमता व विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ही किया गया है।