Helicopter accident in Uttarkashi, two out of seven riders injured, relief and rescue operation continues
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आज गुरुवार सुबह एक हेलिकॉप्टर हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। गंगनानी क्षेत्र से आगे एक निजी कंपनी एरो ट्रिंक का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय हेलिकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन व आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं और मौके पर पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। बाकी यात्रियों की तलाश के लिए बचाव कार्य तेजी से जारी है। पहाड़ी इलाका होने के चलते राहत और बचाव कार्य में चुनौतियां भी सामने आ रही हैं।
अधिकारियों ने बताया कि हेलिकॉप्टर किन परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मौके पर विशेषज्ञों की टीम भी भेजी गई है।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।
