खटीमा: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिता की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
आज बुधवार को खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पिता स्व. शेर सिंह धामी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीएम धामी ने अपने पिता के सैन्य कर्तव्यों और उनके जीवन के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा माँ भारती की सेवा में किए गए कार्य हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, “राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा उनके जीवन के मूलमंत्र थे। उन्होंने न केवल अपने सैन्य कर्तव्यों का निर्वहन किया, बल्कि हमें सादगी, सत्य और समर्पण के महत्वपूर्ण मूल्य भी सिखाए। पिताजी मेरे लिए हमेशा एक मार्गदर्शक, प्रेरणा और आदर्श के रूप में रहेंगे। उनके विचार और सिद्धांत आज भी मेरे हर निर्णय में दिशा देने का काम करते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “मेरे पिता की पावन स्मृतियाँ मेरे जीवन की अमूल्य थाती हैं, और उनका आशीर्वाद मेरी शक्ति है।”