
राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ पर आज देहरादून में मौसम साफ रहेगा, 2 जिलों में घने कोहरे का है अलर्ट
उत्तराखंड में आज (मंगलवार) मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, मैदानी जिले जैसे ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार में घना कोहरा छा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा इन जिलों के लिए घने कोहरे के संबंध में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेशभर में 31 जनवरी तक मौसम शुष्क ही रहेगा। मौसम साफ रहने के कारण ठंड का प्रभाव भी कम होगा। आज मंगलवार को हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर जिलों में कोहरा होने से सुबह और शाम के समय ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है, जो लोगों को परेशानी में भी डाल सकती है।