उत्तरकाशी में आज शनिवार सुबह फिर भूकंप के झटके, 24 घंटे में चौथी बार दहशत में लोग
उत्तरकाशी में शनिवार सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 24 घंटे में चौथी बार दहशत में लोग
उत्तरकाशी में शनिवार सुबह फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले शुक्रवार को भी तीन बार भूकंप के तेज झटके आए थे। 24 घंटे में चौथी बार भूकंप के झटकों से स्थानीय लोग दहशत में आ गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 5 बजकर 48 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ। भूकंप की तीव्रता 2.04 मापी गई और इसका केंद्र तहसील डुण्डा के ग्राम खुरकोट और भरणगांव के बीच स्थित वन क्षेत्र में था। फिलहाल जिले में कहीं से भी किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।