
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता के विवादित बयान से कांग्रेस बैकफुट पर, करन माहरा ने नोटिस जारी कर 24 घंटे में मांगा जवाब
गदरपुर में कांग्रेस नेता अनिल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने नोटिस जारी किया है। मतदान के दिन हुए एक विवाद के दौरान अनिल सिंह ने एक जाति विशेष के बारे में विवादित बयान दिया था, जिसे लेकर उस जाति वर्ग में नाराजगी फैल गई। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे कांग्रेस बैकफुट पर आ गई। अनिल की पत्नी चंद्रा जोशी गदरपुर पालिका से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। करन माहरा ने अनिल को 24 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है, अन्यथा उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की चेतावनी दी है।