Uttarakhand The doors of Adibadri temple opened for devotees, devotees arrived for darshan in winter.
आदिबदरी मंदिर के कपाट आज मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं और इसके साथ ही मंदिर में शीतकालीन दर्शन भी शुरू हो गए हैं। इस अवसर पर आदिबदरी मंदिर परिसर के साथ ही नगर के सभी मंदिरों व बाजार को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है।
मंदिर के मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने बताया कि कपाट ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 4 बजे खोले गए। जबकि श्रद्धालुओं को सुबह 6 बजे से दर्शन शुरू किए। साथ ही मंदिर में वेद ऋचाओं के स्वरों के साथ कड़कड़ाती ठंड में भी माहौल भक्तिमय भी हो गया।
बता दें कि कपाट उदघाटन की शुभ बेला पर और भगवान आदिबदरी के माघ मास के पहले श्रृंगार के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग आदिबदरी मंदिर भी पहुचंते है।
