हाथरस भगदड़ मामले में भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने चौंकाने वाला दावा किया

हाथरस भगदड़ मामले में भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने चौंकाने वाला दावा किया। सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि कुछ गवाहों ने उन्हें बताया कि दो जुलाई को हाथरस में हुए सत्संग के दौरान मुंह ढंके हुए 15-16 लोग मौजूद थे। भीड़ में कुछ लोगों ने जहरीले पदार्थ से भरे डिब्बे खोले दिए थे।

इस वजह से ही सत्संग में भगदड़ मच गई थी उत्तर प्रदेश के हाथरस में सूरजपाल सिंह के सत्संग के बाद भगदड़ मचने के कारण 121 लोगों की हुई मौत के मामले में स्वयंभू बाबा के वकील ए.पी सिंह ने रविवार को साजिश होने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने गवाहों के हवाले से दावा किया कि सत्संग के दौरान कुछ लोगों ने भीड़ में जहरीले स्प्रे से भरे डिब्बे खोले थे, जिससे भगदड़ मच गई थी।

दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ए.पी सिंह ने भगदड़ के पीछे साजिश का आरोप लगाया। उनका कहना था कि भोले बाबा की बढ़ती लोकप्रियता से ईर्ष्या करने वालों ने इसे अंजाम दिया। ए.पी सिंह ने दावा किया, “गवाहों ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि 15-16 लोग जहरीले स्प्रे के डिब्बे लेकर आए थे, जिन डब्बोको उन्होंने भीड़ में खोला दिया था। मैंने मारे गए लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी है और उससे पता चला है कि वे चोट लगने के कारण नही बल्कि दम घुटने के कारण मरे थे।

“भगदड़ के पीछे साजिश का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर लोगों को भागने में मदद करने के लिए वाहन खड़े थे। हमारे पास सुबूत हैं और हम उन्हें पेश करेंगे। ए.पी सिंह ने दावा किया कि उनसे संपर्क करने वाले गवाहों ने नाम न बताने का अनुरोध किया है। हम उनके लिए सुरक्षा की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा को कानून पर पूरा भरोसा है। हम लोग कानून में भरोसा रखते हैं। सेवादार से लेकर मरने वाले सब बाबा के हैं। लेकिन मारने वाले कौन हैं, इसका पता करना है। सनातन को मानने वाले लोग अपने धर्म गुरुओं के पास ही जाते हैं। हमें सरकार, कानून और मीडिया पर पूरा भरोसा है। हम मीडिया से भी सहयोग करने की अपील करते हैं।