राज्य में भीषण गर्मी के बाद दोपहर बाद पहाड़ में मौसम ने करवट बदली, यमुनोत्री धाम व कर्णप्रयाग समेत आसपास के इलाकों में तेज बारिश

राज्य में भीषण गर्मी के बाद दोपहर बाद पहाड़ में मौसम ने करवट बदली, यमुनोत्री धाम व कर्णप्रयाग समेत आसपास के इलाकों में तेज बारिश भी शुरू हो गई। इससे गर्मी से राहत तो मिलेगी ही साथ ही जंगलों में लग रही आग बुझ सकेगी।

हालांकि मैदान में सुबह से ही धूप के चलते लोगों को गर्मी ने खूब सताया भी।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना भी है। मौसम केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

इसके अलावा जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।