मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों में उप चुनाव के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ आज बैठक की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों में उप चुनाव के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ आज बैठक की।

उन्होंने सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराए जाने पर सभी राजनीतिक दलों का आभार भी व्यक्त किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपचुनाव के दौरान भी शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी राजनीतिक दलों से इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।

उन्होंने आदर्श आचार संहिता के संबंध में भी जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन के दौरान मतदाता द्वारा पहचान के लिए फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के साथ ही 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों का प्रयोग भी किया जा सकता है।

 

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।