मुख्यमंत्री योगी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को नमन किया, जयंती पर किया याद; प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें नमन किया।

 

इस दौरान योजना भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा और विधान परिषद सदस्य लाल जी निर्मल आदि मौजूद रहे।

 

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को याद किया।

 

मुख्यमंत्री योगी ने लिखा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि और उनकी स्मृतियों को नमन।