मारपीट की घटना में एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर फरार हुए 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 04/04/2024 को थाना डोईवाला पर वादिनी मंजू निवासी राजीव नगर थाना डोईवाला देहरादून द्वारा प्रा0पत्र दिया कि अभि0गण (1) मोहन उम्र- 19 वर्ष (2) वेदप्रकाश उम्र- 25 वर्ष (3) समर सिह उम्र- 47 वर्ष और महिला अभियुक्ता (4) हेमलता  उम्र- 18 वर्ष (5) रेखा  उम्र- 36 वर्ष समस्त निवासीगण राजीवनगर केशवपुरी थाना डोईवाला, देहरादून के द्वारा वादिनी व उसके परिवार के सदस्यो के साथ घर मे घुसकर कांच की धारदार टूटी बोतल व धारदार चाकू से हमला किया गया, जिसमे वादिनी के पति ओम प्रकाश के सर, गर्दन, छाती पर गंभीर चोट आई और अभियुक्तो द्वारा वादनी के पुत्र रोहित पर भी हमला कर उसे जान से मारने की धमकी दी गयी। प्रा0पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर भादवि बनाम समर सिंह आदि पंजीकृत किया गया।
अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही उपरोक्त पाँचो अभि0गण अपने घर से फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया।  गठित टीम द्वारा अभियुक्तो के संबंध में जानकारी के लिए उच्चस्तरीय सुरागरसी करते हुए सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया, जिसके परिणामस्वरूप डोईवाला पुलिस को मुखबिर के माध्यम से अभियुक्तों के अपने घर वापस आने और घर से आवश्यक सामान लेकर कही बाहर भागने की फिराक में होने की जानकारी मिली। उक्त सूचना पर डोईवाला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनाक 13/04/2024 की प्रातः अभियोग में नामजद अभियुक्तो को दबिश देकर उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो को मा0न्या0 के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।