मरी हुईं महिला 600 किमी दूर मिली ज़िंदा, क्या हैं मामला।

बीते दिन उत्तर प्रदेश में हुई एक घटना चर्चा का विषय बन गई है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक व्यक्ति की पत्नी मरने के बाद ज़िंदा मिली हैं। इतना ही नहीं महिला को मरी हुई मानकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। अंतिम संस्कार करने के कुछ दिनों बाद मरी हुई महिला झाँसी में ज़िंदा मिली। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बांसगांव निवासी 60 वर्षीय राम सुमेर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 40 वर्षीय पत्नी फूलमती 15 जून को लापता हो गई थी। चार दिन बाद 19 जून को उरुवा बाजार इलाके में एक महिला का शव मिला। पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि सुमेर ने शव की पहचान अपनी पत्नी फूलमती के रूप में की और अंतिम संस्कार कर दिया. हालांकि, मामले ने रहस्यमय मोड़ तब ले लिया जब महिला के पोस्टमार्टम से पता चला कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी, जिसके बाद आगे की जांच शुरू हुई।

संदिग्ध हत्यारे को पकडऩे के लिए पुलिस ने फूलमती के मोबाइल फोन को ट्रेस किया, जो झांसी में लगभग 600 किलोमीटर दूर एक्टिव पाया गया। कॉल रिकॉर्ड से पता चला कि फूलमती और सुल्तानपुर के शुभम नामक व्यक्ति के नंबर के बीच लगातार बातचीत होती थी। पूछताछ के दौरान शुभम ने पुलिस को बताया कि फूलमती जीवित है और वह उसे झांसी लेकर आया है। इसके बाद पुलिस ने शुभम के बताए गए पते पर उसे ढूंढ निकाला।

पति सुमेर ने पुलिस को बताया कि फूलमती 15 जून को अपने मायके से उसके घर लौटने के लिए निकली थी, लेकिन वह नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। एसपी (दक्षिण) जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया, महिला का बयान दर्ज करने के बाद शनिवार को उसे उसके पति के पास वापस भेज दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल की है, जिसमें एक लडक़ा संदिग्ध रूप से घूमता हुआ दिखाई दे रहा है और मामले की नए सिरे से जांच की कर रही है।
पुलिस अब सुमेर, फूलमती, शुभम और जिस महिला का अंतिम संस्कार किया गया था, उसके बीच संबंध का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।