भू कानून समिति के बैनर तले आप के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने दिया साथियों सहित समर्थन।

बुधवार को भू कानून समिति के बैनर तले आम आदमी पार्टी के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट अपने सभी साथियों सहित परेड ग्राउंड में समर्थन देने पहुंचे।

बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में इतने ज्वलंत मुद्दे जन्म ले चुके हैं कि उनकी गिनती नहीं हो सकती। लेकिन धामी सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना कर प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रही है। भू कानून एक ऐसा गंभीर मुद्दा है, जिसमें प्रदेश की जनता अपने अधिकारों की लड़ाई को लड़ने के लिए मजबूर हो गई है।

इसके साथ ही उन्होने कहा कि उत्तराखंड बनाने को लेकर प्रदेश की जनता ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर उत्तराखंड को जन्म दिया। एक बार फिर भू कानून जैसे सजिदा विषय पर जनता एक साथ सड़कों पर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। भाजपा प्रदेश सरकार गूंगी और बहरी हो चुकी है। बहन अंकित भंडारी के वीआईपी का नाम आज तक उजागर नहीं हुआ है। प्रदेश के युवाओं को मजबूर होकर पलायन करना पड़ता है। इस ओर सरकार का ध्यान नहीं है। अलग-अलग हथकंडे अपना कर सरकार अपनी नाकामी छुपाने के भरपूर प्रयास में रहती है।

प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर आनंद, प्रदेश सचिव विपिन नेगी ,संचालन कमेटी के सचिव अशोक सेमवाल, मसूरी विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह, यामिनी आले, सुदेश सैनी ,ललिता कोहली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।