भारत गौरव ट्रेन से यात्री सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश के दर्शन कर सकेंगे। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से तीर्थस्थल के दर्शन करवाने के लिए विशेष रूप से इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
भारत गौरव ट्रेन से यात्री सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश के दर्शन कर सकेंगे। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से तीर्थस्थल के दर्शन करवाने के लिए विशेष रूप से इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस यात्रा में भीमाशंकर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन के लिए अलग-अलग स्टेशन चयनित किए गए हैं। इनमें उरई, ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, ऋषिकेश, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी ललितपुर स्टेशन शामिल हैं। श्रेणी के अनुसार कुल 767 बर्थ होंगी। इसमें सेकंड एसी में 49 सीटें, थर्ड एसी में 70 और स्लीपर में कुल 648 सीटें हैं।
यह ट्रेन में तीर्थयात्रा आगामी 9 जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगी। इसमें सेकंड, थर्ड एसी और स्लीपर की बुकिंग कराई जा सकती है। यात्रा पैकेज में नाश्ता, दोपहर और रात्रि का भोजन शाकाहारी और बस के माध्यम से स्थानीय भ्रमण भी शामिल किया है।
ट्रेन में तीर्थयात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से भी कराई जा सकती है।
- ये रहेगा शुल्क
कोच | प्रति व्यक्ति | प्रति बच्चा (5-11 वर्ष) |
सेकंड एसी | 42,350 | 40,800 |
थर्ड एसी | 31,900 | 30,600 |
स्लीपर | 19,000 | 17,900 |
- यहाँ जानकारी के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
देहरादून | 8287930665, 8650930962 |
मुरादाबाद | 8285469807 |
लखनऊ | 8287930913, 8287930908, 8287930906, 8287930902 |
कानपुर | 8595924298, 8287930930 |
झांसी | 8595924291 , 8595924272 |