भाजपा से जुड़े पूर्व विधायक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल I

भाजपा से जुड़े पूर्व विधायक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि कांडा के पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व विधायक माजिला कांग्रेस से विधायक रहे और कई साल तक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रहे। बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सह प्रभारी दीपिका पांडे, रंजीत रावत सहित कांग्रेस के कई विधायकों के सामने उन्होंने घर वापसी की, इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने नगर में जोरदार रैली निकाली थी I