प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी दौरे के दूसरे दिन आज प्रदेश की जनता को 19,150 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात देंगे।

स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत दोहे के साथ की। इस दौरान पीएम ने कहा कि हर बार की तरह इस बार का भी काशी प्रवास सुखद रहा। और कहा कि विरासत और विकास की पटरी पर आज भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। काशी में स्वर्वेद मंदिर के लोकार्पण में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस पावन अवसर पर यहां 25 हज़ार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। मुझे खुशी और विश्वास है कि इस महायज्ञ की हर एक आहूति से विकसित भारत का संकल्प और सशक्त होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संतों के सानिध्य में काशी के लोगों ने मिलकर विकास और नवनिर्माण के कितने ही नए कीर्तिमान गढ़े हैं। सरकार, समाज और संतगण सब साथ मिलकर काशी के कायाकल्प के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज स्वर्वेद मंदिर बनकर तैयार होना, इसी ईश्वरीय प्रेरणा का उदाहरण है। ये महामंदिर महृषि सदाफल देव जी की शिक्षाओं और उनके उपदेशों का प्रतीक है। इस मंदिर की दिव्यता जितना आकर्षित करती है, इसकी भव्यता हमे उतना ही अचंभित भी करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वर्वेद मंदिर भारत के सामाजिक और आध्यात्मिक सामर्थ्य का एक आधुनिक प्रतीक है। इसकी दीवारों पर स्वर्वेद को बड़ी सुंदरता के साथ अंकित किया गया है। वेद, महाभारत, उपनिषद, रामायण और गीता आदि ग्रन्थों के दिव्य संदेश भी इसमें चित्रों के जरिये उकेरे गए हैं। इसलिए ये मंदिर एक तरह से अध्यात्म, इतिहास और संस्कृति का जीवंत उदाहरण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने कभी भौतिक उन्नति को भौगोलिक विस्तार और शोषण का माध्यम नहीं बनने दिया। भौतिक प्रगति के लिए भी हमने आध्यात्मिक और मानवीय प्रतीकों की रचना की। हमने काशी जैसे जीवंत सांस्कृतिक केंद्रों का आशीर्वाद लिया। पीएम ने कहा कि समाज, सरकार और संतगण, सब साथ मिलकर काशी के कायाकल्प के लिए काम कर रहे हैं। काशी का मतलब ही स्वच्छता और बदलाव है। पानी की बूंद-बूंद बचाना जरूरी है। वाराणसी में सड़कों का जाल भी बिछाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग और खेल को जीवन का हिस्सा बनाएं। फिटनेस को जीवन का हिसा बनाएं। हम काशी के विकास के लिए काम कर रहे हैं। आज हमारे तीर्थों का विकास हो रहा है। कुछ सप्ताह में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। कहा कि हमारी संस्कृति को निशाना बनाया गया। देश अपनी विरासत पर गर्व करना भूल गया था। अब समय का चक्र बदल गया है। देश अब गुलामी की सोच से मुक्त हो रहा है। गुलामी के कालखंड में अत्याचार हुआ। देश आधुनिकता में तेजी से बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने अपील की है कि मेड इन इंडिया प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दें। लोग डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा दें। पहले देश घूमें, फिर विदेश जाने की सोचें। एक गरीब परिवार की मदद जरूर करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत एक ऐसा राष्ट्र है जो सदियों तक विश्व के लिए आर्थिक समृद्धि और भौतिक विकास का उदाहरण रहा है। भारत ने कभी भौतिक उन्नति को भौगोलिक विस्तार और शोषण का माध्यम नहीं बनने दिया। भौतिक प्रगति के लिए भी हमने आध्यात्मिक और मानवीय प्रतीकों की रचना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन के बाद संबोधन दिया उसके बाद बरकी जनसभा के लिए रवाना हुए। बरकी में पीएम मोदी की जनसभा है जहां लोगों का जुटना शुरू हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के बरकी पहुंच गए हैं। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में लोगों का आना सुबह से ही शुरू हो गया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने सेवापुरी में विकासशील भारत संकल्प यात्रा के तहत काशी संसद खेल प्रतियोगिता 2023 के प्रतिभागियों के लाइव खेल कार्यक्रम देखे। पीएम नरेंद्र मोदी ने सेवापुरी में विकासशील भारत संकल्प यात्रा के तहत काशी संसद खेल प्रतियोगिता 2023 के तहत आयोजित खेलों के विजेताओं के साथ बातचीत की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र सेवापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया। यहां महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एक महिला से कहा इतना अच्छा भाषण देती हो कहीं से चुनाव लड़ोगी? सेवापुरी के बरकी में मुख्यमंत्री योगी ने संबोधन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, देश के अंदर ये परिवर्तन विश्वास का परिवर्तन है। ये नया भारत मोदी की गारंटी का है। मेरा सबसे अनुराध है कि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा को आगे बढ़ाए। हम 2047 में भारत को विकसित भारत बनाएंगे। प्रधानमंत्री काशी में आपने नयी काशी को देखा है। नए कलेवर के साथ लोग काशी देख रहे हैं। प्रधानमंत्री आज खुद 19 हजार करोड़ की सौगात देने आए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी दौरे के दूसरे दिन आज प्रदेश की जनता को 19,150 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम ने अपील की है कि मेड इन इंडिया प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दें। लोग डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा दें।