प्रदेश भर में आज शुक्रवार से अलगे 4 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा।

प्रदेश भर में आज शुक्रवार से अलगे 4 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट नहीं होगी। हालांकि सुबह-शाम सर्द हवाएं चलने से ठंड का अहसास होगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि बीते दिनों में ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम ठंड का अहसास होगा। इसका थोड़ा असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। तापमान की बात करें तो आज शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। पंतनगर का अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। टिहरी जिले के अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री रहा।