पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी I

देहरादून : हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के गांव कुराना निवासी और उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार अग्रवाल को सोनीपत जिले के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया गया है।

 

पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार अग्रवाल ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट चैंपियन भी रह चुके हैं। पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार अग्रवाल की बेटी कुहू गर्ग ने भी बैडमिंटन में 16 इंटरनेशनल मेडल जीते हैं। वह भी लगातार खेलती ही रही है। पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार अग्रवाल का पूरा परिवार खेल में रुचि भी रखता हैं। पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार अग्रवाल की पत्नी अलकनंदा अग्रवाल भी ऑल इंडिया ओलंपिक संघ में संयुक्त सचिव है।

 

साल 1989 बैच के आईपीएस अशोक कुमार अग्रवाल का पुलिस सेवा में शानदार रिकॉर्ड भी रहा है। उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार अग्रवाल ने मजबूती के साथ संभाला और स्थिरता प्रदान की। सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी रुचि भी रही है। साइबर क्राइम पर उन्हे विशेषज्ञता भी हासिल है।