देहरादून रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण के अब तक के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

देहरादून रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण के अब तक के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु:

 

  1. देहरादून रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में घटना के मास्टरमाइंड अभियुक्त शशांक को ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया देहरादून।
  2. न्यायालय के समक्ष पेश कर 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल।
  3. पूछताछ में पुलिस को डकैती की घटना में लूटे गए माल के संबंध में मिली अहम जानकारियां, की जा रही है कार्यवाही।
  4. घटना के बाद पुलिस की चैकिंग देखकर भागने का रुट किया था चैंज। रैकी कै दौरान अभियुक्तो की घटना के बाद हरिद्वार रुट से थी भागने की प्लानिंग।
  5. अभियुक्त पर विभिन्न राज्यो में लूट, डकैती सहित कई संगीन आपराधिक घटनाओं के दर्ज है कई अभियोग।
  6. शशांक अपने एक परिचित और सुबोध गैंग के  सदस्य रोशन सिंह के माध्यम से आया था सुबोध सिंह के संपर्क में।
  7. रोशन सिंह की हत्या होने के बाद शशांक बन गया था सुबोध सिंह गैंग का सक्रिय सदस्य।
  8. अभियुक्त द्वारा सुबोध सिंह व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2016 में बैरकपुर पश्चिम बंगाल के मणिपुरम गोल्ड शॉप में 28 किलो तथा वर्ष 2017 में आसनसोल पश्चिम बंगाल में मुथूट फाइनेंस में 55 किलो सोने की डकैती की घटना को दिया था अंजाम

 

 

 

आपको बता दे की रिलांयस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में दून पुलिस द्वारा घटना के मास्टरमाइंड शशांक सिंह उर्फ सोनू राजपूत को दिनांक 06-01-2024 को देर रात्रि पटना के बेऊर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था, जिसे पटना न्यायालय में पेश करते हुए ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया। पूछताछ में अभियुक्त शशांक द्वारा बताया गया कि सुबोध तथा उसके द्वारा ही देहरादून में रिलांयस ज्वैलरी शोरूम में लूट की योजना बनाई गयी थी तथा घटना को अजांम देने के लिए प्रिंस कुमार, अखिलेश उर्फ अभिषेक, विक्रम कुशवाहा, राहुल तथा अविनाश को देहरादून भेजा गया था।अभियुक्तो द्वारा घटना के बाद पुलिस की चैकिंग देखकर भागने का रुट भी चैंज किया था। रैकी कै दौरान अभियुक्तो की घटना के बाद हरिद्वार रुट से भागने की प्लानिंग थी। अभियुक्त शशांक से घटना में लूटी गई ज्वैलरी के सम्बंध में अहम जानकारियां प्राप्त हुई है, जिस पर कार्यवाही की जा रही है।