दशहरा पर परिवार संग देवप्रयाग पहुंचे अखिलेश यादव, संगम पर किया गंगा स्नान, अखिलेश यादव ने कहा उनकी कोशिश होगी कि उनकी पार्टी यहां से चुनाव लड़े।

दशहरा पर्व पर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्षक अखिलेश यादव पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ देवप्रयाग पहुंचे । यहां अखिलेश यादव ने संगम पर स्नान कर मां गंगा का अशीर्वाद लिया। बता दें कि अखिलेश बीते सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे थे। आज मंगलवार को अखिलेश यादव केदारनाथ धाम दर्शन के लिए भी जाएंगे।

 

उत्तराखंड पहुंचने पर पत्रकारों से वार्ता में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, अविभाजित यूपी के समय सपा सरकार ने उत्तराखंड में अभूतपूर्व कार्य किए थे, जो अब तक आगे नही बढ़ पाए हैं। अखिलेश यादव ने पिथौरागढ़ एयरपोर्ट, लिपुलेख सड़क और सीमा सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर भाजपा सरकार पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर जो उनके भावी सीएम बनने को पोस्टर लगाया गया, वो कार्यकर्ताओं की अपनी सोच है। उनका उद्देश्य हर हाल में बीजेपी को रोकना है। अखिलेश यादव ने कहा, आज सपा उत्तराखंड में कमजोर जरूर है, लेकिन एक समय था जब हरिद्वार से सपा का सांसद होता था। कई विधायक उनके यहां से जीतकर जाते थे।

 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, उत्तराखंड में उनका संगठन बनेगा। अखिलेश यादव ने कहा उनकी कोशिश होगी कि उनकी पार्टी यहां से चुनाव लड़े। और कहा इंडिया गठबंधन मजबूत है। ये भी कहा कांग्रेस और सपा में मतभेद नहीं सिर्फ दोनों के सोचने का तरीका अलग है। उन्होंने पीम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।