चारधाम यात्रा के लिए इस बार तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का रिकॉर्ड ही टूटा, 7 दिन में पंजीकरण की संख्या 12.48 लाख तक पहुंच गयाI

चारधाम यात्रा के लिए इस बार तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का रिकॉर्ड ही टूट रहा है। 7 दिन में पंजीकरण की संख्या 12.48 लाख तक पहुंच गई, जबकि पिछले वर्ष एक सप्ताह में लगभग 4 लाख यात्रियों ने पंजीकरण किया था।

 

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह भी दिखाई दे रहा है। इसकी तस्दीक पंजीकरण के आंकड़े ही कर रहे हैं। पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण भी शुरू किया था। बीते रविवार को 1 लाख से अधिक यात्रियों ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण भी कराया।

 

पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 12.48 लाख यात्री पंजीकरण भी करा चुके हैं।

  • इसमें केदारनाथ के लिए 4,22,129 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
  • बदरीनाथ धाम के लिए 3,56,716 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
  • गंगोत्री धाम के लिए 2,31,983 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
  • यमुनोत्री धाम के लिए 2,19,619 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
  • हेमकुंड साहिब के लिए 17,684 यात्रियों ने अब तक पंजीकरण कराया है।

सरकार को उम्मीद है कि इस बार भी चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालु नया रिकॉर्ड ही बनाएंगे।