कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, उत्तराखंड में राहुल, प्रियंका गांधी भी होंगे स्टार प्रचारक

देहरादून। बीजेपी के प्रचार अभियान जोर पकड़ने का बाद अब कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 40 कांग्रेस नेता भी शामिल हैं।