आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा की गई गोष्ठी।

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी  द्वारा की गई गोष्ठी।

मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान सभी पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक व सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव मोड में आने के दिए दिशा निर्देश।

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत गश्त, पिकेट, चीता ड्यूटी व बेरियर ड्यूटी को अत्यधिक सतर्कता से करने के लिए दी सख्त हिदायत।

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब, अवैध हथियारों व नशा तस्करो/ नशे के कारोबारियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही के दिए आदेश।

चुनाव के मध्ये नजर शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए संबंधित को कड़ी से कड़ी कार्यवाही के लिए किया आदेशित।

मासिक अपराध गोष्ठी के माध्यम से माह जनवरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को किया सम्मानित।

थाना झनकईया क्षेत्र में हुए ब्लाइंड डबल मर्डर का खुलासा करने पर पुलिस टीम को किया सम्मानित।