सतपुली थाने में विशेष समुदाय के व्यक्ति पर पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

कोटद्वार। जनपद पौड़ी के थाना सतपुली में सतपुली निवासी एक व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिक बेटी दोपहर 1 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई है। उन्होंने तहरीर में किसी के द्वारा उसके अपहरण की आशंका भी जताई।

थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर थाना सतपुली में पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज विवेचना महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी के सुपुर्द की गई। महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी द्वारा सम्बन्धित अपहर्ता को सतपुली आम के पेड़ के पास से सकुशल बरामद किया गया।

पूछताछ में पीड़िता ने अपने बयानों में बताया कि मैं सोमवार को दोपहर 1 बजे अपने घर से बिना बताए सतपुली के ही फरमान से मिलने चली गई थी। उसके बाद मैं वापस अपने घर नहीं गई।

फरमान द्वारा पीड़िता/अपहर्ता के साथ शारीरिक सम्बन्ध भी बनाना बताया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीते मंगलवार शाम 7 बजे अभियुक्त फरमान निवासी विकास मौहल्ला सतपुली उम्र 21 वर्ष को स्थान दंगलेश्वर मंदिर से आगे मुख्य सड़क से गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता को बयान के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

बताया जाता है कि अभियुक्त फरमान सतपुली बाजार में नाई का काम करता है और घर-घर जाकर लोगों की दाढ़ी और बाल बनाने का काम भी करता था। इसी दौरान वह लड़की के संपर्क में आया।