विकासनगर हरिपुर में स्थित यमुना तट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारों साथ उनका स्वागत किया।
विकासनगर हरिपुर में स्थित यमुना तट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारों साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने घाट पर पहुंचते ही मां यमुना को हाथ जोड़कर किया नमन । मां यमुना का आचमन ग्रहण कर पूजन कर आशीर्वाद लिया।
आज गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यहां मां यमुना का पूजन कर आरती की। सीएम ने यहां नए हरिपुर घाट का शिलान्यास किया। इसके बाद वह कालसी स्थित रामलीला ग्राउंड में जनता को संबोधित करने पहुंचे ।