Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the publisher domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
वाहन रिकवरी की प्रक्रिया के दौरान कस्टमर से अभद्रता/मारपीट करने और जबरदस्ती वाहन छीनने की एसएसपी देहरादून को लगातार मिल रही है शिकायतें – News Reporter Live
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

वाहन रिकवरी की प्रक्रिया के दौरान कस्टमर से अभद्रता/मारपीट करने और जबरदस्ती वाहन छीनने की एसएसपी देहरादून को लगातार मिल रही है शिकायतें

  • वाहन रिकवरी एजेंसीज पर दून पुलिस द्वारा कसी जाएगी नकेल
  • वाहन रिकवरी के दौरान नियमों का पालन न करने वाले एजेंसीज के विरुद्ध की जाएगी कठोर वैधानिक कार्यवाही
  • वाहन रिकवरी की प्रक्रिया के दौरान कस्टमर से अभद्रता/मारपीट करने तथा जबरदस्ती वाहन छीनने की एसएसपी देहरादून को लगातार मिल रही है शिकायतें
  • प्राप्त शिकयतों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून में सभी थाना प्रभारियों को जारी किए कड़े निर्देश

 

विभिन्न माध्यम से एसएसपी देहरादून को शिकायते प्राप्त हो रही है कि फाइनेंस कंपनियों द्वारा अधिकृत की गई रिकवरी एजेंसीज द्वारा रिकवरी के दौरान कस्टमर को कहीं भी रोककर उनसे अभद्रता करते हुए गाड़ियों की रिकवरी की जा रही है, साथ ही गाड़ियों की रिकवरी के समय संबंधित थानों को सूचित नहीं किया जा रहा है, जबकि नियमानुसार फाइनेंस कंपनियों की तरफ प्राधिकृत रिकवरी एजेंसीज को जिस क्षेत्र से भी गाड़ियों की रिकवरी करनी हो, उन्हें संबंधित थाने को इस संबंध सूचित करना और गाड़ियों को रिकवर करते समय संबंधित व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता न करते हुए उक्त व्यक्ति को अपने वाहन से उसके गंतव्य तक छोड़ना अनिवार्य है।

उक्त शिकायतो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने थाना क्षेत्रों में स्थित फाइनेंस कंपनियां की लिस्टिंग करते हुए उन्हें नोटिस जारी करने और उनके साथ गोष्ठी कर उन्हें नियमों के संबंध में अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त भविष्य में यदि किसी फाइनेंस कंपनी द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से किसी व्यक्ति के साथ अभद्रता करने, गाड़ी छीनने और मारपीट करने संबंधी शिकायते आने पर संबंधित फाइनेंस कंपनी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए कठोर वैज्ञानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

वाहन रिकवरी के लिए जितनी भी एजेंसियां ​​शामिल है, उन सभी का सत्यापन सुनिश्चित करते हुए इस बात को चैक किया जाएगा कि कहीं कोई आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति इसमें शामिल तो नहीं है, जो लोगों को डरा धमकाकर इस प्रकार के कार्य कर रहा है। सभी थानाध्यक्षों को ऐसी एजेंसियां की प्रविष्टि करते हुए उनके साथ गोष्ठी कर उन्हें नियमों से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में कोई शिकायत आने पर उस पर तत्काल कार्रवाई की जा सके : एसएसपी देहरादून