मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी के साथ किया पौधरोपण, प्रदेशवासियों से की पर्यावरण संरक्षण की अपील

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौधरोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने शासकीय आवास परिसर में ही वृक्षारोपण भी किया।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षों को लगाएं।