बागेश्वर में कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म मामले में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बागेश्वर में कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। इनमें से एक किशोर भी शामिल है। उसे पुलिस संरक्षण में भी लिया गया है।

 

बीते शुक्रवार को एक किशोरी ने 6 लोगों पर दुष्कर्म व छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि मामले में धारा 354 (ख)/376 (3) भादंवि और 3/4/7/8 के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के बाद धारा 16/17 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी भी की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में वयस्क व एक किशोर की संलिप्तता सामने आई। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर अल्मोड़ा जेल में भेज दिया गया है।

 

ये हुए है गिरफ्तार

  • विनोद (26) निवासी कांडाधार थाना, जिला बागेश्वर
  • अमित कुमार (23) निवासी नुमाइशखेत चौरासी थाना जिला बागेश्वर
  • दिव्यांशु (27) निवासी नुमाइशखेत थाना, जिला बागेश्वर
  • शिवम बाल्मीकि (24) निवासी नुमाइशखेत चौरासी
  • बॉबी बाल्मीकि (20) निवासी बागनाथ मंदिर शौचालय के पास थाना, जिला बागेश्वर।