बागेश्वर उपचुनाव को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गरुड़ में किया रोड शो, भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गरुड़ में किया रोड शो । इसके बाद धामी ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार से भी ज्यादा वोट इस बार बीजेपी प्रतियाशी को मिलेंगे।

 

आज शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा में भीड़ देख गदगद हुए मुख्यमंत्री धामी बोले कि बागेश्वर का उप चुनाव भारत वर्ष में एक संदेश लेकर जाएगा। बागेश्वर एक धार्मिक भूमि हैं। पीएम मोदी उत्तराखंड के सभी धार्मिक स्थलोँ के विकास के लिए रात दिन लगे हैं।

 

सीएम धामी ने कहा कि स्वर्गीय केबिनेट मंत्री चन्दन राम दास ने कई विकास कार्य किए। सरकार उत्तराखंड के हर गांव के विकास लिए काम कर रही हैं। गरुड़ में मेडिकल कॉलेज भी बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चुनाव विकास का चुनाव है। कांग्रेस को वोट देने का मतलब जहर पीने के बराबर है।

 

सभा को केबनिट मंत्री रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, बीजेपी प्रदेश अध्य्क्ष महेंद्र भट, सांसद अजय टम्टा, राजेन्द्र बिष्ट, बीजेपी जिलाध्यक्ष इंद्र फर्स्वाण पुष्कर काला, बसंती देव् बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास आदि ने संबोधित किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *