बनभूलपुरा में हिंसा टूटे शीशे, जले मकान और दीवार-शटर पर बने छेद, असलम ने बयां किया अपना दर्द

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा के बाद उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस की ओर से की गई हवाई फायरिंग का निशाना दुकानें भी बनी थीं। बनभूलपुरा में दुकान के शीशे भी टूटे पड़े हैं। दुकानों के शटर तक में छेद हो गए हैं। कुछ जगहों पर तो दीवार पर सीमेंट भी उखड़ गया है।

 

बनभूलपुरा हिंसा के बाद अब कर्फ्यू हटने के बाद दुकानें भी खुलने लगी हैं। अब हिंसा को रोकने के लिए हुई गोलीबारी के निशान अब नजर आने लगे हैं। लाइन नंबर 8 के मोड़ पर हेयर सैलून असलम ने बताया कि वह गौजाजाली में ही रहते हैं। बीते शनिवार को दुकान खोलने पहुंचे तो फर्श पर कांच भी बिखड़ा पड़ा था। एक तरफ का शीशा भी टूटा हुआ था।

 

बाहर दरवाजे पर छोटा सा छेद भी बना था, जिसने सामने के शीशे को तोड़कर दीवार में भी छेद कर दिया था। असलम के अनुसार उन्होंने इस बारे पुलिसकर्मियों को बताया है। मुसाफिरखाने को जाने वाले रास्ते की दीवार पर दो जगह पर भी गोली के निशान मिले। यहां गोली ने दीवार का सीमेंट भी उखाड़ फेंका था।