बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से सभी वाहनों को हेलंग में रोका गया जबकि हाईवे को खोलने का कार्य जारी है।

उत्तराखंड प्रदेशभर में आज (शुक्रवार) को भी मौसम विज्ञान की ओर से भारी बारिश की आशंका जताई गई है। बारिश और मलबा आने से पहाड़ों पर सड़कों का बुरा हाल है। वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से सभी वाहनों को हेलंग में रोका गया है। जबकि हाईवे को खोलने का कार्य जारी है।

वही दूसरी तरफ ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे चौथे दिन वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। नरेंद्रनगर के पास बगड़धार में यातायात के लिए बंद था, जिसे सुचारू कर दिया गया है। बार-बार चट्टान से पत्थर गिरने और लगातार कोहरा छाने के कारण सीमा सड़क संगठन को हाईवे खोलने में कामयाबी नहीं मिल पा रही थी।

सड़क के दोनों तरफ से मशीन कार्य कर रही थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि अब हाईवे पर यातायात शुरु कर दिया गया है। ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन अभ बदरीनाथ हाईवे के बंद होने से यहां यात्रियों को सायद लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिले के कई इलाकों में आज 25 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *