नाबालिक के दुष्कर्म के आरोपी को दून पुलिस द्वारा नोएडा से किया गिरफ्तार

महिलाओ तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

घटना के बाद से ही अभियुक्त लगतार चल रहा था फरार, पुलिस से बचने के लिये लगातार बदल रहा था ठिकाने

दिनांक 16/04/24 को वादी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया की उसकी नाबालिक पुत्री को अभियुक्त अपनेश कुमार निवासी डोला का नगरा, जिला बुलंदशहर, उम्र 21 वर्ष उत्तर प्रदेश फुसलाकर भगा ले गया जिसके द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वादी के शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा अपराध संख्या 130/2024 धारा 363/ 366 ए/ 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो एक्ट बनाम अपनेश कुमार पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थाना नेहरू कॉलोनी पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश के लिए सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर के माध्यम से जानकारी प्राप्त की गई पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तार से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस के माध्यम से जानकारी प्राप्त करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को दिनांक 10/05/2024 को योटा सेन्टर लुशियाना ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया।