देवभूमि में गर्मी ने तोड़ा 20 वर्ष का रिकॉर्ड, 42 डिग्री से ज्यादा पहुंचा तापमान; लोग हुए बेहाल

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में पड़ रही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दिन भर उमस भरी गर्मी के कारण लोग भी बेहाल रहे। बीते रविवार को नौतपा काल (ज्येष्ठ नक्षत्र में सबसे गर्म नौ दिन) में हल्द्वानी का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार करीब 20 वर्ष पहले मई में 41.8 डिग्री तापमान सर्वाधिक रहा है।

 

पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मई महीने में इतना तापमान कभी नहीं रहा। तकरीबन 20 वर्ष पहले मई में 41.8 डिग्री सर्वाधिक तापमान रहा था। बताया कि सबसे ज्यादा गर्मी जेठ महीने में नौतपा के समय ही रहती है। अन्य महीनों में तापमान इतना ज्यादा भी नहीं पहुंचता है। नौतपा काल 25 मई से शुरू हो चुका है और 2 जून तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक भी पहुंच जाता है, जिससे धरती का तापमान भी बढ़ने लगता है। हालांकि पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश भी रहेगी, लेकिन मैदानी इलाकों में तपिश बनी ही रहेगी।

 

इधर मौसम विभाग देहरादून ने पर्वतीय जिलों में अगले 5 दिन हल्की बारिश व तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। लोग मुंह व सिर पर कपड़ा डालकर घरों से बाहर को निकले।

 

26 मई 2011 से तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

 

वर्ष तापमान
2011 37 डिग्री
2012 36.5 डिग्री
2013 36.8
2014 38
2015 32.5
2016 38.2
2017 38.5
2018 38.5
2019 38.5
2020 38.5
2021 16.6
2022 39
2023 33
2024 42.2

 

गर्मी में परेशान हो रहे लोग

हल्द्वानी में गर्मी में बार-बार बिजली जाने से बीते रविवार को ग्रामीण व शहर क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता परेशान भी रहे। इस दौरान कमलुवागांजा, लालकुंआ व गौलापार में उपभोक्ताओं को परेशानी भी झेलनी पड़ी। बार-बार हो रही कटौती से उपभोक्ताओं के साथ इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ी। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के ईई डीडी पांगती ने बताया कि छोटी शिकायतों के लिए सप्लाई भी रोकी गई है जिसे कुछ ही समय में सुचारू भी करा दिया गया था।