जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का हाल जानने देर रात बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का हाल जानने देर रात बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे। उन्होंने यहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य के साथ कुछ समय भी बिताया। उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत भी पहुंचे। इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्री और नेता बीते शनिवार को अस्पताल पहुंचे थे।

जगद्गुरु का सिनर्जी अस्पताल में 3 दिन से इलाज चल रहा है। बीते शुक्रवार की रात तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज को आगरा से एयरलिफ्ट कर देहरादून में लाया गया था।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई थी। पहले आगरा में ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर वहां से देहरादून में लाया गया। यहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का इलाज सिनर्जी अस्पताल में किया जा रहा है।

सिनर्जी के एमडी कमल गर्ग ने बताया कि जगद्गुरु की हालत में हर दिन सुधार भी हो रहा है। 3 से 4 दिन में उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने की उम्मीद भी डॉक्टर जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी निगरानी में डॉक्टरों की टीम भी लगी हुई है।