Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the publisher domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
गरीबों को वर्ष में 3 गैस सिलिंडर मुफ्त मिलते रहेंगे तो सस्ती दरों पर नमक भी मिलेगा, स्मार्ट सिटी के लिए 46 करोड़ 5 लाख रुपये का प्रावधान – News Reporter Live
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

गरीबों को वर्ष में 3 गैस सिलिंडर मुफ्त मिलते रहेंगे तो सस्ती दरों पर नमक भी मिलेगा, स्मार्ट सिटी के लिए 46 करोड़ 5 लाख रुपये का प्रावधान

गरीबों को वर्ष में 3 गैस सिलिंडर मुफ्त मिलते रहेंगे तो सस्ती दरों पर नमक भी मिलेगा। बजट में गरीबों के कल्याण से जुड़ी इन योजनाओं के लिए सरकार ने 5658 करोड़ का प्रावधान भी किया है। इसमें से समाज कल्याण के लिए 2756 करोड़ रूपये, अनुसूचित जाति कल्याण के लिए 2184 करोड़ रूपये और जनजाति कल्याण के लिए 718 करोड़ रूपये का प्रावधान शामिल है।

 

समाज कल्याण के अंतर्गत 8 लाख वृद्धजन, निराश्रित विधवा, दिव्यांग और परित्यक्त निराश्रित महिलाओं आदि की विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए 1783 करोड़ 28 लाख रूपये, अन्नपूर्ति योजना के लिए 600 करोड़ रूपये, ईडब्ल्यूएस आवासों के लिए 93 करोड़ रूपये, 1,83,419 अंत्योदय कार्डधारकों को वर्ष में 3 गैस सिलिंडर निशुल्क देने के लिए सरकार 55 करोड़ रूपये खर्च करेगी।

 

राज्य आंदोलानकारियों की पेंशन के लिए कारप्स फंड की स्थापना भी की गई है, जिसके लिए 48 करोड़ का प्रावधान भी किया गया है। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्राथमिक और अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को सस्ती दरों पर नमक भी उपलब्ध कराने के लिए सरकार 34 करोड़ 36 लाख रूपये खर्च करेगी। राज्य खाद्यान्न योजना के लिए 20 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

 

स्मार्ट सिटी योजना में 50 प्रतिशत बजट को केंद्र और 50 प्रतिशत को राज्य खर्च कर रहा है। सरकार ने बजट में स्मार्ट सिटी के लिए 46 करोड़ 5 लाख रुपये का प्रावधान किया है।

 

सरकार ने विभिन्न विभागों की उन योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान किए हैं, जिन पर सब्सिडी भी दी जा रही है। सब्सिडी के इस खर्च पर सरकार ने 679 करोड़ 34 लाख रूपये का प्रावधान किया है।