गंगोत्री गलेशियर की समुद्रतल से 19,692 फीट की ऊंचाई पर स्थित माउंट थेलू के आरोहण के लिए पुणे का 6 सदस्य दल गंगोत्री के कनखु बैरियर से रवाना

गंगोत्री गलेशियर की समुद्रतल से 19,692 फीट की ऊंचाई पर स्थित माउंट थेलू के आरोहण के लिए पुणे का 6 सदस्य दल गंगोत्री के कनखु बैरियर से रवाना हुआ। यह इस साल का पहला पर्वतारोही दल है, जो कि गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुलने के करीब डेढ़ महीने बाद गंगोत्री गलेशियर की किसी चोटी के आरोहण के लिए रवाना भी हुआ है।

 

पुणे के पर्वतारोही दल के साथ उनकी मदद के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 2 सदस्य माउंट थेलू के बेस कैंप तक भी मौजूद रहेंगे। वन दरोगा राजवीर रावत ने बताया की यह पूरा अभियान करीब एक महीने का होगा। इसके साथ ही पर्वतारोहियों को गंगोत्री नेशनल पार्क के नियमों से अवगत भी करवाया गया।