उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को आज एम्स से छुट्टी, दो दिन से थीं भर्ती

न्यूज़ रिपोर्टर नेटवर्क :- उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को आज गुरुवार को एम्स से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अब उनका रक्तचाप सामान्य स्थिति में है।

 

यमकेश्वर विकास खंड के पंचूर गांव निवासी सावित्री देवी (84) को 14 मई को एम्स, ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती भी कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रेशर भी सामान्य से अधिक ही था। वृद्धावस्था के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचे की गईं। जिसके बाद 2 दिन तक उनका इलाज भी किया गया।

 

जांच रिपोर्ट के सामान्य पाए जाने पर उन्हें आज गुरुवार को एम्स से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। जानकारी देते हुए एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि सावित्री देवी का रक्तचाप अब सामान्य है इसलिए उन्हें छुट्टी भी दे दी गई है।