उत्तराखंड में जंगल में आग की 23 घटनाएं, वन विभाग ने अज्ञात में 3 मुकदमे दर्ज किए

उत्तराखंड में बीते सोमवार को जंगल में आग की 23 घटनाएं हुई हैं। इसमें 22 गढ़वाल व 1 वन्यजीव क्षेत्र की घटना है। कुमाऊं में सोमवार को एक भी घटना नहीं हुई। वहीं जंगल में आग लगाने के आरोप में वन विभाग ने अज्ञात में 3 मुकदमे भी दर्ज किए हैं।

 

गर्मी तेज होने के साथ ही वनाग्नि की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं।

सोमवार को वनाग्नि घटना

  • नरेंद्रनगर वन प्रभाग में 2 घटना हुई हैं।
  • सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 2 घटना हुई हैं।
  • मसूरी वन प्रभाग में 8 घटना हुई हैं।
  • सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 4 घटना हुई हैं।
  • भूमि संरक्षण कालसी वन प्रभाग में 2 घटना हुई हैं।
  • लैंसडाउन वन प्रभाग में 1 घटना हुई हैं।
  • भूमि संरक्षण लैंसडाउन वन प्रभाग में 1 घटना हुई हैं।
  • रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में 2 घटना हुई हैं।
  • केदारनाथ वन्य जीव वन पंचायत क्षेत्र में वनाग्नि की 1 घटना हुई हैं।

राज्य में इसे मिलाकर वनाग्नि की घटनाएं बढ़कर अब 1,121 हो गई है। इससे 1520 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है।

 

अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक जंगल में आग लगाने के आरोप में अज्ञात में 3 मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। इसे मिलाकर जंगल में आग लगाने के मामले बढ़कर 425 भी हो गए हैं।