आज उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला की उपस्थिति और जिला अध्यक्ष चमोली  उषा रावत के नेतृत्व में गोपेश्वर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

आज शनिवार को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला की उपस्थिति और जिला अध्यक्ष चमोली  उषा रावत के नेतृत्व में गोपेश्वर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

बैठक में बीजेपी सरकार की नाकामी अंकिता भंडारी के लिए  न्याय, महिलाओं के खिलाफ़ बढ़ते अपराध, युवाओं में बढ़ती  बेरोजगारी और कमरतोड़ मंहगाई के खिलाफ सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट हो कर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील भी की।

इस दौरान बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दु पंवार, प्रदेश महामन्त्री राजेश्वरी देवी, दशोली ब्लॉक अध्यक्ष पूनम रावत, गोपेश्वर नगर अध्यक्ष अंजु राणा, एस सी नगर अध्यक्ष गोपेश्वर विनीता प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष उषा फरस्वाण, सचिव अंजली पोखरियाल, ब्लॉक अध्यक्ष कर्णप्रयाग अन्सी देवी, ब्लॉक अध्यक्ष नारायणबगड अनिता देवी, गोचर जिला सचिव अनिता देवी, जिला अध्यक्ष एस सी चमोली महेशी देवी, योगेंद्र, और युवा कांग्रेस के साथी प्रमोद बिष्ट, मुकुल बिष्ट के साथ अन्य सभी महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता सम्मलित हुई।