अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर ऐसा रहा है हार-जीत का इतिहास, कब बीजेपी-कांग्रेस ने मारी बाजी; पढ़ें ये डिटेल
उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों में से अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी से अजय टम्टा व कांग्रेस से प्रदीप टम्टा समेत 7 प्रत्याशी मैदान में हैं।
- ये सात प्रत्याशी हैं मैदान में
प्रत्याशी का नाम | प्रत्याशी की पार्टी |
अजय टम्टा | बीजेपी |
प्रदीप टम्टा | कांग्रेस |
नारायण | बसपा |
अर्जुन देव | यूकेडी |
किरन आर्या | उपपा |
ज्योति प्रकाश टम्टा | बहुजन मुक्ति पार्टी |
प्रमोद कुमार | उत्तराखंड पीपुल्स पार्टी |
- विधानसभा की ये है गणित
अल्मोड़ा लोकसभा सीट की सीमा चीन-नेपाल से लेकर गढ़वाल व नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से लगती है। 14 विधानसभाओं वाली लोकसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा सीटें पिथौरागढ़, धारचूला, द्वाराहाट, अल्मोड़ा, लोहाघाट पर कांग्रेस विधायक काबिज हैं जबकि सीएम पुष्कर सिंह धामी की चंपावत समेत 9 सीटों पर बीजेपी विधायक सत्तासीन हैं।
- राजपूत वोटर की भी है महत्वपूर्ण
अल्मोड़ा लोकसभा सीट स्वर्ण मतदाता ही जीत की पटकथा लिखने का काम भी करते हैं। इसमें भी की फैक्टर राजपूत मतदाता है जो इस लोकसभा सीट पर करीब 55 प्रतिशत है जबकि 23 प्रतिशत ब्राह्मण और 22 प्रतिशत एससी-एसटी वोटर हैं।
- इस सीट पर कब-कब कोन-कोन जीता
वर्ष | नाम | पार्टी |
1952 | देवीदत्त | कांग्रेस |
1957 | हरगोविंद पंत | कांग्रेस (उपचुनाव) |
1957 | जंग बहादुर बिष्ट | कांग्रेस |
1962 | जंग बहादुर बिष्ट | कांग्रेस |
1967 | जंग बहादुर बिष्ट | कांग्रेस |
1971 | नरेंद्र बिष्ट | कांग्रेस |
1977 | मुरली मनोहर जोशी | जनता पार्टी |
1980 | हरीश रावत | कांग्रेस |
1984 | हरीश रावत | कांग्रेस |
1989 | हरीश रावत | कांग्रेस |
1991 | जीवन शर्मा | बीजेपी |
1996 | बची सिंह रावत | बीजेपी |
1998 | बची सिंह रावत | बीजेपी |
1999 | बची सिंह रावत | बीजेपी |
2004 | बची सिंह रावत | बीजेपी |
2009 | प्रदीप टम्टा | कांग्रेस |
2014 | अजय टम्टा | बीजेपी |
2019 | अजय टम्टा | बीजेपी |